भागवत के दौरे में युवक से विवाद, सुरक्षा में बाधा डालने पर गिरफ्तारी

सतना। रीवा में संघ के द्वितीय श्रेणी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए RSS प्रमुख मोहन भागवत के मैहर आगमन पर सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ मार्गों पर यातायात अस्थाई रूप से रोका गया। इसी दौरान एक युवक ने बंद मार्ग से जाने की ज़िद की, जिस पर पुलिस से उसकी बहस हो गई। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर युवक को वहां से हटाया। बाद में युवक को घंटाघर चौराहे से दोबारा गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए स्थानीय यातायात बाधित हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए अन्य पदाधिकारियों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस बीच मैहर के एसपी सुधीर अग्रवाल ने मामले को लेकर पूछे जाने पर कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हुई है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक युवक प्रतिबंधित मार्ग से ही जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। वीआईपी काफिला गुजरने के बाद उसे थाने लाया गया। एसपी के अनुसार, युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Next Post

कलेक्ट्रेट में चल रही थी अवैध वसूली, तीन गए जेल

Thu May 22 , 2025
जबलपुर। कलेक्ट्रेट में धड़ल्ले से अवैध वसूली चल रही थी। गुरूवार दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध रूप से वाहनों के पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध वसूली करने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के […]

You May Like