PM आज MP के छह रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करेंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा में अमृत भारत योजना के तहत विकसित नए स्टेशन भवनों का लोकार्पण करेंगे। 86 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इन स्टेशनों में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति का अनूठा समन्वय किया गया है। स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, अत्याधुनिक टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर बेहतर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाएं दिव्यांगजन अनुकूल हैं, जिससे समावेशी यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। हर स्टेशन पर मध्य प्रदेश की लोक कला, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक दिखती है, जो यात्रियों को स्थानीय पहचान से जोड़ती है। अमृत भारत योजना के तहत यह विकास कार्य रेलवे को आधुनिकता के साथ-साथ भारतीयता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Next Post

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

Thu May 22 , 2025
जम्मू, 22 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा एजेंसियों को चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा […]

You May Like