कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 1.65 लाख

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा निवासी एक महिला को गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। गूगल पर मिले नंबर को संचालित करने वाला साइबर ठग निकला जिसने बातों में उलझाकर खाते से 1 लाख 65 हजार रूपए निकाल लिए।पुलिस के मुताबिक श्रीमति निशा गुलाटी 42 वर्ष निवासी राजुल ड्रीम सिटी अमखेरा रोड गोहलपुर ने शिकायत की कि उसके पति ने फोन पे के माध्यम से अपने दोस्त को 10 हजार रूपये ऑन लाईन ट्रांसफर किये थे.

जो दो दिन तक दोस्त के खाते में नहीं गये पति द्वारा बैंक से सम्पर्क करने पर कस्टमर केयर मे शिकायत करने को कहा गया, उसके पति ने गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर फोन लगाकर बात की जिसमें कहा गया कि अपने नॉमिनी का नम्बर दो, नॉमिनी के खाते में रूपये आयेंगे तो उसके पति ने उसका नम्बर दे दिया, उसके नम्बर पर उसी नम्बर से कॉल आया, उसके पति ने फोन रिसीफ किया तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि नामिनी वाले नम्बर पर रूपये वापस हो गये है, चैक कर लो, उसने चैक किया रूपये नही आये, बताने पर कहने लगा सर्वर डाउन है, काफी देर बात ज्ञात हुआ कि उक्त नम्बर से उसके एसबीआई क्रैडिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख 65 हजार रूपये धोखाधडी कर निकाल लिये गये है।

Next Post

मैड्रिड स्कूल के बाहर यूक्रेन के पूर्व शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Thu May 22 , 2025
मैड्रिड, 22 मई (वार्ता) स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक अमेरिकी स्कूल के बाहर यूक्रेन के पूर्व प्रमुख अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने इस घटना पुष्टि की है कि 51 वर्षीय एंड्री पोर्टनोव शहर के पॉज़ुएलो डी अलारकोन क्षेत्र में स्थित स्कूल में अपने […]

You May Like