पिकनिक मनाने गया युवक लापता, तलाश जारी 

जबलपुर। शहर के अमखेरा निवासी शहाबुद्दीन रविवार को दोस्तों के साथ बरगी डैम पिकनिक मनाने गया था, जहां नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। घटना के 24 घंटे बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन अपने दोस्तों गुलाम बारिश, समीर मंसूरी, मुहम्मद हुसैन व अन्य साथियों के साथ बाइक से डैम पहुंचा था। नहाने से पहले युवकों ने कुछ फोटो लिए और फिर पानी में उतर गए। उसी दौरान शहाबुद्दीन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे।

Next Post

पत्ती तोड़ने गए तीन ग्रामीणों को हाथियों ने कुचला, इलाके में दहशत

Mon May 19 , 2025
  शहडोल। जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनौसी और डोडा जंगल में सोमवार सुबह और दोपहर दुखद घटनाएं हुईं। जंगल में पत्ती तोड़ने गए दो ग्रामीणों को जंगली हाथियों ने कुचलकर मार डाला। एक अन्य घटना बराछ जंगल में घटी, जहां मोहनलाल पटेल को हाथियों ने कुचल दिया। वन […]

You May Like