वेगा के दोहरे गोल से टोलुका, मैक्सिको लीगा के फाइनल में

मेक्सिको सिटी, (वार्ता) एलेक्सिस वेगा के दो शानदार गोल की बदौलत डेपोर्टिवो टोलुका फुटबॉल क्लब ने रविवार को टाइग्रेस यूएएनएल पर 3-0 से जीत दर्ज मैक्सिको की लीगा एमएक्स क्लॉसुरा फाइनल में जगह बना ली है।

नेमेसियो डाइज स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान टीम टोलुका के लिए 18वें मिनट में वेगा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 78वें मिनट में एडगर लोपेज ने वेगा के पास पर दो डिफेंडरों को कुशलता से चकमा देते हुए टीम के लिए दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।

वेगा ने 82वें मिनट में पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से एक शक्तिशाली शॉट के जरिए अपना दूसरा गोल किया। इसी के साथ स्कोर 3-0 के साथ मुकाबले में अपनी जीत सुनिश्चित की।

पहले चरण में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी के बाद टोलुका को कुल मिलाकर 4-1 से जीत मिली।

टोलुका का मुकाबला 22 और 25 मई को होने वाले दो चरणीय फाइनल में क्लब अमेरिका या क्रूज अजुल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।

Next Post

बरार ने पत्नी को समर्पित किया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार

Mon May 19 , 2025
जयपुर (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेने वाले पंजाब किंग्स के गेंदबाज हरप्रीत बरार ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार पत्नी को समर्पित किया है। आज यहां राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से शिकस्त देने के बाद प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंची पंजाब […]

You May Like