शिवपुरी में हाईवे पर दो बड़े सड़क हादसे, दो लोगों ने गंवाई जान

शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 फोरलेन पर दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना गुंजारी नदी पुलिया के पास हुई। गुना से शिवपुरी जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को हाईवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हरियाणा निवासी देवेंद्र सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। दूसरी घटना देहरदा गांव के पास एनएच-46 ओवरब्रिज पर रात करीब ढाई बजे हुई। बदरवास कस्बे की श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्ववीर ओझा अपने दो दोस्तों के साथ शिवपुरी में सिद्धेश्वर मेला देखने आया था। मेले से लौटते समय वे ओवरब्रिज पर टॉयलेट के लिए रुके थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने विश्ववीर को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

Next Post

चित्रकूट एसडीओपी ने लगाया जनचौपाल

Sun May 18 , 2025
सतना: चित्रकूट एसडीओपी रोहित राठौर की अगुआई में धर्मनगरी चित्रकूट के प्राचीन मुखारविंद के समीप जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय निवासियो एवं दूर- दूर से आये हुए श्रद्धालुओं को सायबर फ्राड से बचाव की जानकारी दी गई, एवं स्थानीयजनों अपराध नियंत्रण हेतु अपने आवासों, दुकानों के के साथ- […]

You May Like