दमोह में 51 फिट तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

दमोह. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर उन्हें तहस नहस कर दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता सेना के सम्मान में भारतीय सुरक्षा के लिए नागरिक मंच द्वारा जिला मुख्यालय की आशीर्वाद गार्डन से तिरंगा यात्रा निकली गई. जो शहर के घंटाघर एवरेस्ट लाज, बस स्टैंड, बैंक चौराहा, अस्पताल चौराहा से होते हुए एमएलबी स्कूल में समाप्त हुई. तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाजों की प्रतिनिधि महाविद्यालय व विद्यालय छात्र और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. तिरंगा यात्रा में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, सांसद राहुल लोधी, विधायक उमा देवी खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, रंजीता गौरव पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, पीएल तंतुवाय पूर्व विधायक,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर गुनगुनाते और नाचते हुए तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए.तिरंगा यात्रा में नारी शक्ति द्वारा 51 फीट तिरंगे को लेकर चलती रही और पूरी यात्रा के दौरान सभी भारत माता की जय कारों के साथ नारे लगाते रहे. यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूर्णतया तिरंगे के सम्मान, सेना के शौर्य की गाथा को नमन करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे.

Next Post

शांति वार्ता के कुछ ही घंटों बाद सुमी क्षेत्र में बस पर रूसी ड्रोन हमले में नौ लोगों की मौत: यूक्रेन

Sat May 17 , 2025
कीव 17 मई (वार्ता) यूक्रेन के पूर्वोत्तर में एक बस पर रूस के ड्रोन हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। यह घटना तीन साल में पहली बार दोनों देशों के बीच हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ ही घंटों […]

You May Like