जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 20.05 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, (वार्ता) विद्युत उत्पादक कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में सकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 345.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 414.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में उसे 414.51 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही के 345.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.05 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में उसकी कुल आय 2,879.35 करोड़ रुपये से 21.5 प्रतिशत बढ़कर 3,497.39 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह उसका कुल व्यय भी 2,547.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,142.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने बताया कि 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 1,982.88 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 1,724.65 करोड़ रुपये से 14.9 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 11,941.34 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 12,639.49 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह उसका कुल व्यय भी 9,790.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,448.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को 20 प्रतिशत लाभांश देने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि प्रत्येक 10 रुपये के इक्विटी शेयर पर 2 रुपये का लाभांश प्रस्तावित किया गया है। यह प्रस्ताव आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा। मंजूरी मिलने पर लाभांश का वितरण तय समयसीमा के भीतर किया जाएगा।

 

 

Next Post

पतंजलि फूड्स का तिमाही मुनाफा 73.8 प्रतिशत उछला

Fri May 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष के 206.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 73.8 प्रतिशत की छलांग लगाकर 358.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने गुरुवार को शेयर […]

You May Like