कांग्रेस ने मांगा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा

भोपाल, 13 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश भर में सुर्खियों में आईं भारतीय सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी से जुड़ी एक बेहद विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री का इस्तीफा मांगा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह के बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ”भाजपा तुरंत यह बताए कि क्या विजय शाह की घटिया सोच से उसकी सहमति है?”
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को टैग करते हुए उनसे इस बारे में जवाब मांगा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के एक्स हैंडल को टैग करते हुए श्री पटवारी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे मंत्री का इस्तीफा लें।

Next Post

करेन खाचानोव को हराकर अल्काराज इटैलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में

Tue May 13 , 2025
रोम 13 मई (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में रूस के करेन खाचानोव को हराकर इटैलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। आज यहां दो घंटे 29 मिनट तक चले उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में अल्काराज ने रूस के […]

You May Like