शिवपुरी: शिवपुरी के रहने वाले एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. उस पर दो धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील का है.युवक ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान रात में फेसबुक अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करते की थी. इसके बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी शिकंजे में लिया है.
इस मामले में खनियाधाना खाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर हमने एक युवक के खिलाफ देश के पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का एक मामला दर्ज किया है. इस मामले में हमने फेसबुक अकाउंट आईडी पर शेयर की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी बरामद कर लिए हैं. आरोपी युवक का नाम विनोद पांडे है. इसके खिलाफ हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
