नईगढ़ी पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोपी को ARREST किया 

रीवा।नईगढ़ी थाना अन्तर्गत मारपीट के दौरान घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई. आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को कृष्णगढ़ सतना से गिरफ्तार कर न्यायालय मं पेश किया. मारपीट को अंजाम देने वाला आरोपी सतना में छिपा था. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है.

रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि जमीनी विवाद को लेकर इसकी सास सोनिया रजक को पड़ोसी द्वारा गाली गलौच कर लाठी डन्डा से मारपीट कर जान से खत्म कर देने की धमकी दी गयी है. मारपीट से सोनिया रजक को दाहिने हाथ कि टिहुनी व कमर मे चोटे आई है. रिपोर्ट दर्ज कर सोनिया रजक को ईलाज हेतु सीएचसी नईगढी मे भर्ती कराया गया था जहा डाक्टर द्वारा सोनिया रजक को रीवा रेफऱ कर दिया गया था. ईलाज के दौरान एसजीएमएच रीवा मे सोनिया रजक पति विश्वनाथ रजक उम्र 65 वर्ष निवासी बूढा थाना नईगढी की मृत्यु हो जाने पर मामले मे हत्या संबंधित धारा बढाई जाकर आरोपीगण की तलाश की गयी. आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कृष्णगढ सतना से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है. वही एक आरोपी मामले मे फरार है जिसकी पता तलाश जारी है.

शातिर अपराधी गिरफ्तार

अमहिया पुलिस द्वारा शातिर अपराधी को अड़ीबाजी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. आरोपी पर पूर्व से आधा दर्जन अपराध दर्ज है. थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि थाना स्टाफ के साथ मिलकर अड़ीबाजी करने वाले आरोपी शाहरुख खान पिता अहमद खान उम्र 21 वर्ष निवासी अजंता टाइल्स के सामने बिछिया को गिरफ्तार किया. जिसके खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानो में आधा दर्जन अपराध दर्ज है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है.

Next Post

अनाहत, वीर, रमित की हार से विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय अभियान समाप्त

Mon May 12 , 2025
शिकागो 12 मई (वार्ता) विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में अनाहत सिंह, वीर चोटरानी और रमित टंडन की हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। लेकशोर स्पोर्ट एंड फिटनेस सेंटर में रविवार को खेले गये दूसरे दौर में 28 मिनट तक चले मुकाबले में भारत की शीर्ष […]

You May Like