अनाहत, वीर, रमित की हार से विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय अभियान समाप्त

शिकागो 12 मई (वार्ता) विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में अनाहत सिंह, वीर चोटरानी और रमित टंडन की हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया।

लेकशोर स्पोर्ट एंड फिटनेस सेंटर में रविवार को खेले गये दूसरे दौर में 28 मिनट तक चले मुकाबले में भारत की शीर्ष रैंक वाली महिला खिलाड़ी अनाहत को मिस्र की फैरूज अबोएलखिर के हाथों 3-1 (11-7, 8-11, 11-4, 11-3) से हार का सामना करना पड़ा। 17 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत ने पहले दौर के पांच सेट में अमेरिका की मरीना स्टेफनोनी को हराकर इस स्पर्धा के एकल में जगह बनाई थी।

वीर चोटरानी ने भी 32 मिनट तक चले मुकाबले में चार बार के विश्व चैंपियन मिस्र के अली फराग के खिलाफ 3-1 (7-11, 11-7, 11-3, 12-10) से हार गए। चोटरानी ने पहले दौर में इंग्लैंड के डेक्लान जेम्स को 3-1 से हराया था।

भारत के सर्वोच्च रैंक वाले पुरुष खिलाड़ी रमित टंडन 57 मिनट तक चले मुकाबले में इंग्लैंड के मारवान एल्शोरबागी के खिलाफ पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में 3-2 (11-9, 11-7, 5-11, 8-11, 11-8) से हार गये। रमित ने पहले दौर में जापान के रयुनोसुके त्सुकु को 3-1 से हराया।

 

Next Post

इजरायली सैनिक को रिहा करेगा हमास

Mon May 12 , 2025
यरूशलम, 12 मई (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने उसे सूचित किया है कि बंधक बनाए गए इजरायली सैनिक एडन अलेक्जेंडर को हमास बिना किसी शर्त या मुआवज़े के रिहा कर देगा। अमेरिका ने इसे एक सद्भावना संकेत बताया है और उसका मानना है […]

You May Like