वन अमले पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागे अतिक्रमणकारी, तीन कर्मचारी घायल

खंडवा, नवभारत न्यूज़। एक बार फिर वन अमले पर हमला कर अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। अतिक्रमणकारियों ने पत्थर व लाठियां भी चलाई। इस घटनाक्रम में तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं ।विभाग की ओर से थाने में शिकायत की जा रही हैं। जल्द मामला दर्ज हो जाएगा।

खंडवा के गुड़ी रेंज के आमा खुजरी पर अतिक्रमण कारियों ने ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि को खेती के लिए तैयार किया जा रहा था। जिसकी सूचना वनमले को लगी। टीम जंगल पहुंची। तब तक अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर लेकर फरार हो चुके थे।

 

जंगल पहुंचते ही डंडे, पत्थर व हथियार से हमला

गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि अतिक्रमणकारियों ने ट्रैक्टर को रायपुर में छुपाकर रखा है। गुड़ी रेंज का बल रायपुर पहुंचा। ट्रैक्टर जब्त कर अपने साथ लाने लगा। कुछ दूर जाते ही ग्राम नागौतर के पास 20 से 25 लोगों ने अचानक से पथराव कर दिया। उनके हाथ में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी थे। हमला होते देख वन आमला सहम गया। इसमें तीन कर्मचारी घायल हुए हैं । अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागे।

 

हमलावरों में महिलाएं भी थीं

रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि हमलावर पहले से ताक में बैठे थे। जैसे ही हम नागौतर पहुंचे। पथराव और लाठी डंडों से हमारी टीम पर हमला बोल दिया। इनके साथ महिलाए भी थीं। फिलहाल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज कर थाने में शिकायत की जा रही है।

Next Post

नईगढ़ी पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोपी को ARREST किया 

Mon May 12 , 2025
रीवा।नईगढ़ी थाना अन्तर्गत मारपीट के दौरान घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई. आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को कृष्णगढ़ सतना से गिरफ्तार कर न्यायालय मं पेश किया. मारपीट को अंजाम देने वाला आरोपी सतना में छिपा था. […]

You May Like