
बालाघाट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे देश की सीमा और अंतरिक सुरक्षा सबसे सुरक्षित हाथों में है, जिसका परिणाम दुनिया ने अभी-अभी ही देखा है। दुनिया ने देखा कि हमने 3 से 4 दिनों की लड़ाई में ही दुश्मनों के हालात खस्ता की है। देश की सीमा पर जो हुआ है वो सब हम देशवासियों के लिए बड़ा ही गौरवशाली क्षण रहा है। इसके अलावा बालाघाट में सुरक्षा जवानों ने भी आंतरिक सुरक्षा में जो कर दिखाया है वो प्रदेश का साहस बढ़ा रहा है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा जवानों का अदम्य साहस और वीरता दिखाई देती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉक फोर्स, सीआरपीएफ और जिला पुलिस का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक नक्सली बालाघाट की धरती पर ही मारे गए है। सीआरपीएफ, हॉक फोर्स और मप्र पुलिस जवानों के साहस के बल पर ही प्रदेश के 12 जिले जो नक्सल प्रभावित थे। आज बालाघाट मंडला और डिंडोरी में ही सीमित कर दिया है। इस बीच अभी भारत सरकार की रिपोर्ट में भी बालाघाट में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने में सफलता मिली है। सीधी बात है आंतरिक सुरक्षा में जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहें है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बालाघाट जिले के लांजी में 64 सुरक्षा जवानों के क्रम से पूर्व पदोन्नति कार्यक्रम में कहीं।
नक्सल उन्मूलन और क्षेत्र विकास के लिए जो जरूरत होगी पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सम्बोधन में इन बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत सरकार के मिशन 2026 को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। नक्सल उन्मूलन और नक्सल क्षेत्र विकास के लिए जो जरूरत होगी पूरा किया जाएगा।अभी यह 246 किमी.की सड़कें बनाई गई है और 120 किमी की सड़कें निर्माणाधीन हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिला कोई आम जिला नहीं है बल्कि यह तो खनिज का सम्राट है। यहाँ पर पीले सोने के रूप में मौजूद सुप्रसिद्ध तांबे की खदान, काले सोने के रूप में मैंगनीज तथा तरल सोने के रूप में जल संपदा की भरपूर उपलब्धि मौजूद है। इसके साथ ही सफेद सोने के रूप बालाघाट का चिन्नौर चावल भी अब विश्व विख्यात होते जा रहा है।
लगभग 70 करोड़ की लागत से बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज
डॉ. यादव ने बालाघाट में लगभग 70 करोड़ की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक कॉलेज की सौगात भूमिपूजन कर दी है।
इधर,
परिवहन व स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि मप्र सरकार की मंशा न केवल सरकारी कर्मचारियों को लाभ प्रदाय करना है अपितु आदिवासी अंचल तक भी शासन की योजनाओं का लाभ प्रदाय करवाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक कि श्रेणी में उभर रहा है। प्रदेश में हर पल अनूठी पहल का सिलसिला चलते रहता है। जहाँ हम जल गंगा संवर्धन अभियान की अनूठी पहल में जल की महत्ता को बरकरार रख रहें है। वहीं आज हम वीर सिपाहियों के सम्मान के साथ एक अनूठी पहल की मिसाल कायम कर रहे है।
