पुलिस ने अमरोला में किया जन चौपाल का आयोजन 

सीधी। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोगो के बीच पुलिस की पहुंच सुगम करने के उद्देश्य से थाना भुईमाड़ अंतर्गत अमरोला ग्राम मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा के निर्देश पर अभी तक अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत 7 ग्रामों में सीधी पुलिस का जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा गौरव राजपूत के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भुईमाड़ उनि डीडी सिंह के नेतृत्व में भुईमाड़ पुलिस द्वारा ग्राम अमरोला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी भुईमाड़ द्वारा जन चौपाल मे आये नागरिकों को सम्बोधित कर जन चौपाल मे वार्ता को प्रारम्भ किया गया, जिसमें उपस्थित जन को पेसा एक्ट या पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम 1996 के संबंध में बताया गया कि पेसा एक्ट लागू होने से आप लोगों को कई लाभ मिलेंगे, जैसे कि आप अपने मामलों का प्रबंधन ग्राम सभा के माध्यम से स्वयं कर सकते है। साथ ही आपकी परंपराएं और रीति-रिवाज को सुरक्षित करने का काम करेंगा, जिससे आप विकास योजनाओं में भाग ले सकेंगे। इसके साथ साइबर अपराध के बारे मे बताये कि किस प्रकार हमारे भौतिक जीवन के साथ एक अदृश्य साइबर जगत भी समानान्तर रूप से चल रहा है इसलिए हमें आधुनिक तकनीक तथा मोबाइल एवं इंटरनेट का बड़ी सावधानी पूर्वक उपयोग करना है।

यदि आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बनती है तो तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क कर पुलिस को अवगत कराएं। अपनी निजी जानकारियां जैसे बैंक खाता संबंधित गोपनीय जानकारी एवं ओटीपी किसी को न बतायें। महिला एवं बालक/बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों व घरेलू हिंसा एवं उनके रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले तरीकों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आमजन से अपील किया गया कि जो लोग किसी भी प्रकार का नशा का सेवन करते है, सर्वप्रथम स्वयं को नशा मुक्त करें। आज समाज में नशा ने बहुत अव्यवस्था फैलाई है जिसके कारण नित नये अपराध हो रहे है जो आने वाले समय मे और भी भयंकर हो जायेगा इसलिए इसके समूल नाश के लिए हमें आपको मिलकर काम करना पड़ेगा, जिसके लिए नशे के व्यापारियों के बारे मे गुप्त जानकारी देकर उन पर कार्यवाही करवाते हुए समाज कि गंदगी को साफ करने में सहयोगी बने।

इस अवसर पर नागरिकों ने भी अपनी समस्याये रखी जिनका यथा उचित निराकरण किया गया तथा अपने विचार एवं प्रश्न रखे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में भुईमाड़ पुलिस ने आवश्यकता होने पर आमजन को पुलिस से संपर्क स्थापित करने हेतु पुलिस कण्ट्रोल रूम सीधी तथा थाना भुईमाड़ के मोबाइल नंबर दिए एवं आमजन से कुशलक्षेम जानकर सभा का विसर्जन किया। जन चौपाल में थाना प्रभारी भुईमाड़ मये स्टाफ एवं ग्राम सरपंच, उप सरपंच, ग्राम सचिव, गणमान्य नागरिक गण तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Next Post

लापता नाबालिग राजस्थान से दस्तयाब 

Mon May 12 , 2025
सीधी। 7 माह पूर्व लापता हुई नाबालिक को अमिलिया पुलिस नें राजस्थान के अलवर से ढूंढक़र दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस […]

You May Like