जिला पंचायत CEO ने 11 लापरवाहों को दिया नोटिस

रीवा:जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जल गंगा संवर्धन अभियान और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 10 मई को जनपद सभागार हनुमना में आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में रूचि न दिखाने पर नोटिस दिया है.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उप यंत्री रामचन्द्र कुशवाहा, उप यंत्री हर्षित पाण्डेय, उप यंत्री अंशुल पटेल, उप यंत्री आरके पटेल, उप यंत्री डीके मिश्रा तथा उप यंत्री रूपेश सिन्हा को नोटिस दिया है.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक हटवा निर्भयनाथ, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, ग्राम पंचायत हटा सभानारायण यादव, ग्राम पंचायत गौरी शारदा प्रसाद शुक्ला, ग्राम पंचायत बधैया आशुतोष मिश्रा तथा ग्राम रोजगार सहायक पंचायत भगदेवा श्रीमती शीला मिश्रा को कारण बताओ नोटिस दिया है. नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

सीएम ने ली सिंहस्थ की तैयारियों पर बैठक

Mon May 12 , 2025
उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रशासनिक संकुल में सिंहस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा बैठक ली.. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like