बोर्ड परीक्षा में फेल या अनुपस्थित हुए विद्यार्थियों को फिर मिलेगा मौका
जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं, वे दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं की दोबारा परीक्षा 17 जून से शुरू होगी।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मई 2025 से शुरू होगी और 21 मई तक चलेगी, जिससे विद्यार्थी जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। माशिमं ने अब पूरक परीक्षा की व्यवस्था खत्म कर दी गई है, जिसके चलते 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।
पूरे साल नहीं करना होगा इंतजार
विदित है कि एमपी बोर्ड ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए भी व्यवस्था की है, जो इस बार असफल रहे हैं। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे छात्र-छात्राएं को बोर्ड क्लासेस पास करने के लिए अगले साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 17 जून को रीएग्जाम होने के चलते विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। जिससे उनका एक साल खराब होने से बचेगा।
