ग्वालियर में महिला की प्राइवेसी भंग कर बदनाम करने की साजिश

*पति और ननद ने शादी से पहले की चैटिंग व फोटो किए वायरल, केस दर्ज*

ग्वालियर। सांई कॉलोनी कंपू निवासी 23 वर्षीय महिला ने अपने पति और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पिता और ननद ने मिलकर उसकी प्राइवेट फोटो, वीडियो और शादी से पहले पति से सामान्य बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम करने की साजिश की है। मामले में पुलिस ने महिला के पति व ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को इंदौर निवासी अमित सिंह उर्फ अर्जुन से हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया। फिर भी शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मुझसे मोबाइल रखने की मना करने लगे। पीड़िता के अनुसार, 8 अप्रैल को पति ने मारपीट की और मेरा मोबाइल अपने पास रख लिया। जिसमें मेरा निजी डाटा था। मारपीट का पता पिता को चला तो वे मां के साथ ग्वालियर से इंदौर आ गए और मैं उनके साथ ग्वालियर अपने घर आ गई।

*चैटिंग को एडिट करने का आरोप*

महिला का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन अब भी ससुराल पक्ष के पास है और उसका पासवर्ड पति अमित और छोटी ननद अंजली भदौरिया को पता है। दोनों ने मिलकर फोन में मौजूद तस्वीरें, वीडियो और चैटिंग को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया और परिवार के लोगों को भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि पति और ननद की यह साजिश उसे चरित्रहीन साबित करने की थी।

*मेरी और पति की बातचीत को वायरल किया*

पीड़िता ने बताया कि मेरी और मेरे पति की सामान्य बातचीत को किसी और के साथ की गई चैटिंग बताकर बदनाम किया गया। मेरी खुद की खींची गई साधारण सेल्फी भी वायरल की गईं। मुझे यह तब पता चला जब मेरे रिश्तेदारों और पिताजी के मोबाइल पर यह सामग्री भेजी गई।

इनका कहना

महिला की शिकायत पर कंपू थाना में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अमित सिंह और अंजली भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

एएसपी निरंजन शर्मा

ग्वालियर

Next Post

भारत-नेपाल सुरक्षाकर्मियों ने सीमा पार घुसपैठ रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी

Sun May 11 , 2025
काठमांडू/नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) नेपाल और भारत के सुरक्षा बलों ने बर्दिया और भारत के बीच 83 किलोमीटर खुले सीमा क्षेत्र के 20 बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि घुसपैठ रोकी जा सके। इस क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा भारत के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य और घने वन क्षेत्रों से […]

You May Like