नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो’

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने भारतीय सेना को ‘असली हीरो’ बताया और उनका आभार व्यक्त किया है।

नोरा फतेही ने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया है।

नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, प्रिय भारतीय सेना, इन मुश्किल परिस्थितियों में मैं आप सभी को आपके अटूट साहस, बलिदान और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आपकी लगातार की जा रही कोशिशें नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं।

नोरा ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, ऐसे समय में भारतीय सैनिकों की हिम्मत और समर्पण आम लोगों को प्रेरणा और सकारात्मक उम्मीद दे रही हैं। गर्व और सम्मान के साथ भारत की रक्षा करने और मजबूती से खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। हम भारत और सशस्त्र बलों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं!हमारे असली हीरो! जय हिंद!’

Next Post

फिल्म कुबेरा से धनुष का लुक रिलीज

Sun May 11 , 2025
मुंबई, 11 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म कुबेरा से उनका लुक रिलीज किया गया है। कुबेरा के निर्माताओं ने इस फिल्म से धनुष का एक नया आकर्षक लुक पोस्टर रिलीज किया है, जो ‘देवा’ के रूप में उनकी शक्तिशाली झलक पेश करता है। […]

You May Like