फिल्म तन्वी द ग्रेट में काम करती नजर आयेंगी पल्लवी जोशी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पल्लवी जोशी, अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट में काम करती नजर आयेंगी।

अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिये तैयार है। पल्लवी जोशी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगी।अनुपम खेर ने पल्लवी जोशी के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ उनके किरदार से भी पर्दा उठाया है। इस फिल्म में वह विद्या रैना नाम की महिला का किरदार निभाएंगी।

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक पल्लवी जोशी की फोटो शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा, मैं पल्लवी जोशी का लंबे समय से प्रशंसक रहा हूं, खासकर उनके टेलीविजन के दिनों से। वह बेहद प्रभावशाली कलाकार हैं। सिनेमा की दुनिया में उनका आना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक उपहार है, क्योंकि वह बहुत चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करती हैं, लेकिन जब भी पर्दे पर आती हैं, उनका अभिनय राष्ट्रीय पुरस्कार के लायक होता है। फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में उनका किरदार प्रेम, गरिमा, त्याग और शक्ति की मिसाल है। वह बिलकुल सहजता से अभिनय करती हैं और उनके साथ काम करना एक सबक की तरह है। आपकी भारतीय सेना के प्रति समझ और संवेदना भी सराहनीय है, जो दूसरों को भी प्रेरित करती है। जय हिंद!

फिल्म तन्वी द ग्रेट में ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने संगीत दिया है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है।

Next Post

नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया 'असली हीरो'

Sun May 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने भारतीय सेना को ‘असली हीरो’ बताया और उनका आभार व्यक्त किया है। नोरा फतेही ने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों को […]

You May Like