
उज्जैन/घट्टिया। घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र के बाहर शनिवार सुबह दुर्घटना हो गई एंबुलेंस चालक ने वृद्धा को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए चरक भवन लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम कराया है
राजस्थान के ग्राम ढोली में रहने वाला नट परिवार वर्तमान में जगौटी के पास डेरा बनाकर रह रहा है। परिवार में सोनिया की डिलेवरी होने पर उसे घट्टिया अस्पताल लाया गया था। परिवार के कई सदस्य बाहर बैठे हुए थे। सोनिया को भर्ती कर लिया गया था। परिवार के साथ सोनिया की दादी सास केसर बाई पति रतनराज नट 65 वर्ष अस्पताल गेट के पास ही बैठी थी। उसी दौरान मरीज को लेकर एम्बुलेंस तेजगति से आई। चालक का ध्यान नहीं रहा और गेट के पास बैठी केसरबाई चपेट में आ गई। घायल होने पर उसे अस्पताल के अंदर ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया। परिजन चरक भवन लेकर पहुंचे। रास्ते में ही केसरबाई की मौत हो चुकी थी।
