इंदौर: मध्यप्रदेश शासन के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मालवा-निमाड़ के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में बसे 15,855 घरों तक स्थायी बिजली पहुंचाई गई है.मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, देवास और इंदौर के महू सहित कई दुर्गम वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, पोल और केबल लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई है. इसके अलावा मंदसौर, नीमच, शाजापुर और उज्जैन के कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में भी विद्युतीकरण किया गया है. अभियान के लिए कंपनी ने पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की है तथा कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
Next Post
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में प्रवेश मेले का शुभारंभ
Fri Jul 10 , 2026
इंदौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए प्रवेश मेले का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रवेश मेला 15 जुलाई 2026 तक चलेगा.उद्घाटन अवसर पर छात्राओं […]

You May Like
-
2 months ago
आधे घंटे की बारिश ने दी गर्मी से फौरी राहत
-
10 months ago
धनौरा के सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
-
1 year ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार