RGPV ने मंजूर की दैवेभो कर्मचारियों की मांग, श्रेणी परिवर्तन का आदेश जारी

भोपाल।आरजीपीवी ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का श्रेणी परिवर्तन करने की मांग को मंजूर कर लिया है. कर्मचारियों की मांगों को मंजूर करते हुए 28 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के श्रेणी परिवर्तन करने के आदेश जारी कर दिए गए. कर्मचारी मंच ने आदेश जारी करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है. जानकारी के अनुसार आरजीपीवी के स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले 8 माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों को संज्ञान में नहीं ले रहा था, लेकिन कर्मचारी मंच के 10 दिन पूर्व दिए गए नोटिस ज्ञापन के बाद मांगों को मंजूर करते हुए श्रेणी परिवर्तन करने की मांग को मंजूर किया गया है. विवि ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें उल्लेखित है कि विवि के 28 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अर्ध कुशल से कुशल एवं अकुशल से अर्ध कुशल का जिला अध्यक्ष भोपाल द्वारा निर्धारित वेतन प्राप्त करेंगे.

 

Next Post

इंजीनियरिंग छात्रों का परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन

Sat May 10 , 2025
भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में शानदार अंक हासिल किए हैं. पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी. प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में 7.88 […]

You May Like