इंजीनियरिंग छात्रों का परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में शानदार अंक हासिल किए हैं. पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी.

प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में 7.88 एसजीपीए के साथ सुखसागर बार्डे ने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया. छात्र अनूप कुमार प्रजापति 7.64 एसजीपीए हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. इसी तरह कुष्मेश कुमार पांडे 7.6 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे. सिविल इंजीनियरिंग में दीपक कुमार ने 8.4 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Next Post

समर कैंप: 3-12 साल के बच्चों को सिखाया गया सेना का गौरवशाली इतिहास

Sat May 10 , 2025
भोपाल। राजधानी में प्राइम समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप के दौरान शुक्रवार को बच्चों को भारतीय सेनाओं के गौरवशाली को लेकर जानकारी साझा की गई. बच्चों को ट्रेंड कर रहे राहुल प्रजापति और नताशा जैन ने इस पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि कैंप में […]

You May Like