चट्टानों को तोड़कर निकाला जा रहा सीवन से मलबा

सीहोर.अब नपा सीवन नदी के महिला घाट पर फिर से गहरीकरण का काम कर रही है. पहले यहां पर ब्रेकर लगाकर पत्थरों को तोडऩे का काम किया गया था और इसके बाद इस मलबे को उठाकर ले जाना था. पिछले दो दिन से करीब 110 डंपर मलबा यहां से बाहर के लिए निकाला जा चुका है. एक पोकलेन मशीन से यहां पर गहरीकरण का काम लगातार चल रहा है.

सीवन नदी के पुनर्जीवन का महत्वाकांक्षी अभियान जारी है। नपा ने नदी के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को 24 करोड़ रुपए का प्लान भी भेजा है। अभियान की शुरुआत प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और नपा अध्यक्ष की उपस्थिति में की गई थी. गुरुवार को पोकलेन मशीन की मदद से मलबा और नदी के चट्टनों को तोड़कर करीब 60 से अधिक डंपर की मदद से सफाई की गई. इसी तरह शुक्रवार को भी करीब 50 डंपर मलबा यहां से निकाला गया है.

Next Post

रेत रॉयल्टी ऑफिस में दबंगों ने की तोडफ़ोड़

Sat May 10 , 2025
शाहगंज. भाजपा नेता की दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है जिसमें उसने अपने साथियों सहित रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी डंडे बरसाए. दबंग बीजेपी नेता ने ऑफिस में जमकर तोडफ़ोड़ भी की. पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई. करीब तीन मिनट 42 सेकंड […]

You May Like

मनोरंजन