भागवत ने सरकार की कार्रवाई का किया समर्थन, कहा ‘सभी भारतीय एक साथ हैं’

बेलगावी, 09 मई (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रही सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर राष्ट्रीय एकता को रेखांकित करते हुए घोषणा की कि “इस समय सभी भारतीय एक साथ हैं।”

सांब्रा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री भागवत ने ऑपरेशन के विवरण पर टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन सामूहिक संकल्प पर जोर देते हुए कहा, “सब लोग साथ हैं इस समय।”

श्री भागवत की टिप्पणी दिन के पहले दिए गए एक बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के लिए ऑपरेशन सिंदूर को एक निर्णायक और सम्मानजनक प्रतिक्रिया बताया था। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लक्षित हमलों के माध्यम से त्वरित न्याय करने के लिए केंद्र और सशस्त्र बलों की सराहना की, इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘आवश्यक और अपरिहार्य’ दोनों बताया।

आरएसएस ने सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ‘अमानवीय’ हमलों की कड़ी निंदा की। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संगठन ने नागरिकों से सतर्क रहने, सरकारी सलाह का पालन करने और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण समय में नागरिक और सैन्य अधिकारियों की सहायता करने और देश की एकता को भंग करने की राष्ट्र विरोधी ताकतों की किसी भी कोशिश को विफल करने का आह्वान भी किया।

Next Post

उपग्रह संचार सेवा प्रदाताओं पर वार्षिक राजस्व का चार प्रतिशत स्पेक्ट्रम शुल्क लगाने की सिफारिश

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को उपग्रह संचार सेवा प्रदाताओं पर वार्षिक राजस्व का चार प्रतिशत स्पेक्ट्रम शुल्क लगाने की सिफारिश की। ट्राई ने दूरसंचार विभाग को दी गई अपनी सिफारिशों में कहा कि शहरी क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले सेवा प्रदाताओं को […]

You May Like