
भिंड। आज शुक्रवार को गोरमी के पास ओमनी वैन और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार सास-दामाद की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 2 और कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मेहगांव उपचार केन्द्र भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाइक से प्रेमसिंह पत्नी पुष्पा देवी, बेटा मानव और सास शांति देवी के साथ राऊपुरा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं इंदरगढ़ से आ रही ओमनी वैन में शादी में काम करके लौट रहे 7 मजदूर सवार थे।
बाइक चालक प्रेमसिंह, खितौरा पुरा, थाना बरोही निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। सास शांतिदेवी की मेहगांव अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पत्नी पुष्पा देवी और बेटा मानव गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। ओमनी वैन चालक गुलाम हवीब निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद की स्थिति गंभीर है। वैन में सवार अन्य 6 लोग भी घायल हैं।
