भारत-पाक तनाव से बाजार में भूचाल

भारत-पाक तनाव से बाजार में भूचाल

मुंबई, 09 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से सहमे निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में भूचाल आ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 882 अंक का गोता लगाकर 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 79,452.44 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 289.20 अंक लुढ़ककर 24 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 23,984.60 अंक पर करोबार कर रहा है।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 1366 अंक की भारी गिरावट के साथ 78,968.34 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 80,032.93 अंक के उच्चतम जबकि 78,968.34 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 338 अंक टूटकर 23,935.75 अंक पर खुला और अभी तक के सत्र के दौरान 24,164.25 अंक उच्चतम जबकि 23,935.75 अंक के निचले स्तर पर रहा।

Next Post

कल और 16 जून को इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Fri May 9 , 2025
इंदौर: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत रेचनी रोड से बेल्लमपल्ली स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन बिछाने के कार्य को अंतिम रूप देने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते इंदौर से चलने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा.रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि […]

You May Like