RPF जवानों और ट्रेन मेनेजर ने बचाई महिला की जान

भोपाल।आरपीएफ जवानों और ट्रेन प्रबंधक की सतर्कता से भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को बड़ा हादसा टल गया. गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि हमसफर एक्सप्रेस सुबह के 9 बजे जैसे ही भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक 35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफोर्म पर गिरने लगी, तत्क्षण घटना को देख तत्काल प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह और आरक्षक अनिल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और एक गंभीर दुर्घटना होने से बचा लिया.

इस दौरान ट्रेन मेनेजर रोमेश चौबे ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्क्षण आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला की जान बचाना संभव हो सका. इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से कोच में चढ़ाया गया। वह तिरुच्चिराप्पल्लि जा रही थी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है. इस घटना में शामिल आरपीएफ कर्मियों एवं ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है और यह सभी स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत है.

 

 

Next Post

उरी सेक्टर में सीमा पार से हुयी गोलीबारी में एक महिला की मौत

Fri May 9 , 2025
श्रीनगर 09 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गुरुवार रात को सीमा पार से हुयी भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान राजरवार उरी की नरगिस बशीर के […]

You May Like