तेज रफ्तार ऑटो पलटा 15 सवारी घायल 

सीधी। जिले के बहरी-अमिलिया मार्ग में आज दोपहर डढ़िया कुड़वा के समीप तेज रफ्तार आटो के पलटने से उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को दूसरे आटो से समीपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज कमर्जी गाड़ा से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रावत परिवार लौआ जा रहे थे। तेज रफ्तार में आटो अनियंत्रित होकर डढ़िया कुड़वा के पास पलट गई। बताया गया कि एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। सभी घायलों को तत्काल एक अन्य ऑटो से नजदीकी अस्पताल बहरी लाया गया। अस्पताल के डॉ. अमित कुमार वर्मा व ड्यूटी स्टॉफ के द्वारा घायलों को समुचित इलाज देकर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। एंबुलेंस प्रभारी श्रवण गौतम ने 4 एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी रवाना किए व सभी घायलों को जिला अस्पताल सीधी भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल –

जिला अस्पताल में भर्ती हादसे के घायलों में आशिकी कोल पिता लल्ले कोल उम्र 8 वर्ष,रोशनी कोल पिता लल्लू कोल उम्र 15 वर्ष,राधा कोल पिता लल्ले कोल उम्र 10 वर्ष, मालती कोल पिता लाले कोल उम्र 12 वर्ष, अंकित कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 10 वर्ष,

सुमन कोल पति लाले कोल उम्र 38 वर्ष, उर्मिला कोल पति सुरेश कोल उम्र 40 वर्ष, छोटकी कोल पति श्यामलाल कोल उम्र 40 वर्ष, सरोज कोल पति रमेश कोल उम्र 35 वर्ष, लल्लू रावत पति मुन्नीलाल रावत उम्र 50 वर्ष, छोटी कोल पति लल्लू कोल उम्र 40 वर्ष,

बिट्टन कोल पति राजकुमार कोल उम्र 38 वर्ष, राजकुमार कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 28 वर्ष,

राजेश कोल पिता महेश कोल उम्र 35 वर्ष ,हिंचलाल जायसवाल पिता गणेश जायसवाल उम्र 34 वर्ष

सभी निवासी कमर्जी शामिल है ।

Next Post

PHE कर रहा पाइप लाइनों में सुधार

Thu May 8 , 2025
रीवा।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन जल संरचनाओं का निर्माण करने के साथ-साथ पानी को व्यर्थ करने से बचाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर नल जल योजना की पाइप लाइनों के लिकेज दूर किये जा रहे हैं. […]

You May Like

मनोरंजन