कंपनियों के लिए एयरटेल बिजनेस की ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले सेवा शुरू

नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) एयरटेल बिज़नेस ने आज ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा के लॉन्च की घोषणा की। यह सेवा उद्योग में अपनी तरह की पहली, नई तकनीक पर आधारित सुविधा है, जिसका उद्देश्य कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच होने वाले संवाद को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाना है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके ज़रिए कंपनियां, अपनी आउटगोइंग कॉल के दौरान ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर अपना ब्रांड नाम प्रदर्शित कर सकेंगी, जिससे ग्राहकों को भरोसेमंद बिज़नेस कॉल्स और स्पैम कॉल्स के बीच आसानी से अंतर करने में मदद मिलेगी।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को स्पैम कॉल से राहत दिलाने के लिए भारत का पहला स्पैम-रोधी नेटवर्क शुरू किया है। इस पहल को देशभर में चलाए गए एक बड़े जनजागरूकता अभियान के ज़रिए ग्राहकों तक पहुंचाया गया, ताकि वे इस समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकें और सतर्क रह सकें। इस पहल के चलते एक ओर जहां स्पैम कॉल्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने अनजान या स्पैम के रूप में चिन्हित कॉल्स को अनदेखा करना शुरू किया, वहीं दूसरी ओर इसका एक अनचाहा असर यह हुआ कि कई ब्रांड्स की कॉल भी स्पैम के तौर पर टैग हो गईं। इस वजह से ग्राहक कई बार बैंकों, फ़ूड डिलीवरी, कूरियर सेवा या डॉक्टर की ज़रूरी अपॉइंटमेंट जैसी अहम कॉल मिस कर देते थे। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ इस समस्या का सुरक्षित समाधान है। यह सेवा हर इनकमिंग कॉल में कंपनी का नाम दिखाकर ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी देती है, जिससे वे सोच-समझकर फैसला ले सकें। इससे कंपनियां अपनी पहचान बेहतर ढंग से बना सकती हैं और ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहते हैं, जिससे एक भरोसेमंद और सुरक्षित संचार का माहौल बनता है।

एयरटेल बिज़नेस के निदेशक एवं सीईओ शरत सिन्हा ने कहा, “एयरटेल में हमारा निरंतर प्रयास एक ऐसा संचार अनुभव देने का है जो स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी हो। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ के ज़रिए हम व्यवसायों को हर कॉल के साथ विश्वास कायम करने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर दे रहे हैं, वहीं ग्राहकों को यह भरोसा मिल रहा है कि उन्हें कॉल कौन कर रहा है। यह सेवा दोनों पक्षों के लिए संवाद को अधिक निजी, सुरक्षित और सहज बनाने का माध्यम है।”

इस समाधान का सफल परीक्षण 250 से अधिक कंपनियों के साथ किया गया, जिनमें बैंकिंग, रिटेल, फ़ूड डिलीवरी, मोबिलिटी, क्विक कॉमर्स, कूरियर और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। इन कंपनियों ने पिछले 30 दिनों में 15 लाख से अधिक फ़ोन नंबरों से कुल 1.28 करोड़ कॉल किए, जिससे ग्राहक जुड़ाव में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। इस सेवा को सक्रिय करने के लिए कंपनियों को केवल एयरटेल बिज़नेस के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

Next Post

नीट परीक्षा में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर पटवारी ने लिखा प्रधान को पत्र

Mon May 5 , 2025
भोपाल, 05 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को आयोजित हुई नीट परीक्षा में परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने और परीक्षार्थियों को कथित तौर पर अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा देने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।