समर की छुट्टियां बनेगी खास,आउटिंग के साथ हिल स्टेशन जाने के बन रहे प्लान

जबलपुर:समर सीजन में पड़ने वाली छुट्टियों का असर शहर के अंदर भी देखने को मिलता है जहां पर लोगों अपने बच्चों को शाम की ठंडक में घूमने और इंजॉय करने के लिए जाते हैं जिसके कारण शहर की सड़कों पर शाम को रोजाना भी देखने को मिलती है। जिसमें सभी पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ गार्डन, चर्च ,चौपाटी, मॉल, मूवी, गेम्स आदि सभी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं। जिसके कारण बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स को भी छुट्टियों में घूमने को मौका मिलता है और वह भी इसका आनंद उठा पाते हैं।
शहर से बाहर जाने वालों की तैयारी पूरी
गर्मियों की छुट्टियों पर शहर से बाहर जाने वाले लोग महीनों पहले ही इसकी प्लानिंग बना लेते हैं और टिकट आदि भी बुक कर लेते हैं। जिसके लिए उनको वेकेशन के चलते बाद में टिकट न मिलने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वही इस बार लोगों ने बच्चों की छुट्टियां शुरू होने के पहले ही शहर के बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना लिए और उनकी टिकट भी बुक कर दी है। अप्रैल माह में स्कूल खत्म होने के बाद मई और जून का महीना सैर- सपाटे के नाम रहेगा। जिसमें वह दूसरे शहर में जाकर अपने वेकेशन को एंजॉय करेंगे और इस वेकेशन का पूरा लुफ्त उठाएंगे।

Next Post

मैहर जिले के ग्राम पहाड़ी में "जन चौपाल आईजी आपके द्वार" का पहला आयोजन आज

Mon May 5 , 2025
रीवा: मैहर जिले के ग्राम पहाड़ी में आज शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच आईजी आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। “जन चौपाल आईजी आपके द्वार” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में […]

You May Like