पंजाब किंग्स ने दिया लखनऊ सुपर जायंट्स 237 रनों का लक्ष्य

धर्मशाला 04 मई (वार्ता) प्रभसिमरन सिंह (91), श्रेयस अय्यर (45) और शशांक सिंह (नाबाद 33) की शानदार पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दो रन के स्कोर पर प्रियांश आर्य (एक) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस इंग्लिस ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। पांचवें ओवर में आकाश सिंह ने जॉस इंग्लिस 14 गेंद (30) को आउटकर लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। 13वें ओवर में दिग्वेश राठी ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रन बनाये। पंजाब का पांचवां विकेट शतक बनाने जा रहे प्रभसिमरन सिंह के रूप में गिरा। उन्हें दिग्वेश राठी ने आउट किया।प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों में सात छक्के और छह चौके लगाते हुए (91) रनों की तूफानी पारी खेली। शशांक सिंह 15 गेंदों में (33) और मार्कस स्टॉयनिस पांच गेंदों मे (15) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिये। प्रिंस यादव ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

यादव के निर्देश पर कैंसर पीड़ित लोधी को भोपाल से एयर एम्बुलेंस द्वारा नागपुर भेजा गया

Sun May 4 , 2025
भोपाल, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संवेदनशील पहल पर पीएम श्री एयर एबुलेंस सेवा के तहत विदिशा जिले के टप्पा मानोरा निवासी कैंसर पीड़ित सुरेंद्र लोधी को उपचार के लिए भोपाल से नागपुर एयर एम्बुलेंस से भेजा गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से श्री लोधी के […]

You May Like