चार घरों में चोरों ने बोला धाबा, लाखों के जेवरात व नगदी पार

शक्तिनगर। थाने के करीब स्थित रहवासी क्षेत्र के चार घरों में एक साथ हुई चोरी की घटना से लोग सहम गए। चोर लाखों के जेवरों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। अल सुबह में घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

चिल्काडांड़ बाजार के रहवासी क्षेत्र में रहने वाले संदीप कुमार शाह कैटरिंग का कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात वह इसी कार्य के लिए बाहर थे। घर के दूसरे हिस्से में भाई व उसकी पत्नी एवं बच्चे सो रहे थे। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अंदर मौजूद एक सामान तीतर-बितर कर दिया और बक्से का ताला तोड़कर जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसे करीब साढ़े तीन लाख की चपत लगी है। संदीप ने बताया कि रात 2 बजे के बाद वह घर पहुंचा तो कमरे में बाहर से कुंडी लगी थी और सामान बिखरा पड़ा था। संदीप ने रात में 112 पर कॉल किया और पुलिस पहुंची। इसी के बाद मुहल्ले के लोग जाग गए तब पता चला कि चोरों ने संदीप के पड़ोस में रहने वाले अरूण ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर व राकेश कुमार के घरों को भी निशाना बनाया है।

 

सतना एवं विंध्य

Next Post

408 किसानों के पंजीयन निरस्त किये जाने को हाईकोर्ट में चुनौती

Sat May 3 , 2025
रीवा कलेक्टर सहित अन्य से जवाब-तलब जबलपुर। रीवा जिले के करीब 408 किसानों को फर्जी मानकर उनका पंजीयन निरस्त किये जाने को हाईकोर्ट में जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने मामले में रीवा कलेक्टर सहित […]

You May Like

Play sound