साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2025 के लिए पुस्तकें आमंत्रित

नयी दिल्ली 03 मई (वार्ता) साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के ‘साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार’ के लिए भारतीय अनुवादकों, प्रकाशकों और पाठकों से मान्यता प्राप्त सभी 24 भारतीय भाषाओं में अनूदित पुस्तकें आमंत्रित की हैं। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 अर्थात एक जनवरी 2019 और 31 दिसंबर 2023 के बीच पहली पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक पुस्तक की एक प्रति के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार नियम अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम्, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िआ, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू में भारतीय अनुवादकों की श्रेष्ठ कृतियों को प्रतिवर्ष साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 50 हजार रुपये की राशि और एक ताम्रफलक प्रदान किए जाते हैं।

साहित्य अकादमी मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में से प्रत्येक भाषा में वर्ष 1989 से साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान कर रही है।

Next Post

पाकिस्तान के पास चार दिन लड़ने के लिए भी गोला बारूद नहीं

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 मई (वार्ता) आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को पैसा कमाने के लिए यूक्रेन और इजरायल को बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बेचना महंगा पड़ रहा है और उसके खुद के पास चार दिन की लड़ाई लड़ने के लिए जरूरी गोला बारूद भी नहीं है। विभिन्न रिपोर्टों तथा […]

You May Like