हिन्दुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स में हिस्सेदारी की जुबिलेंट बेवरेजेज की योजना को सीसीआई की मंजूरी

नयी दिल्ली, (वार्ता) जुबिलेंट बेवरेजेज लिमिटेड (जेबीएल) द्वारा हिन्दुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स प्रा. लि. (एचसीसीएच) की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की योजना को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंजूरी दे दी है।

सीसीआई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रस्तावित निवेश योजना में अन्य बातों के साथ-साथ जुबिलेंट बेवरेजेस ने हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और भारत कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड से एचसीसीएच की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव किया है।

जुबिलेंट बेवरेजेज लिमिटेड (जेबीएल) और जुबिलेंट बेवको लिमिटेड (बेवको) नई गठित इकाइयां हैं, जिन्होंने हाल ही में ग्राहकों के आर्डर के आधार पर रेडी टू कुक-ईट खाद्य वस्तुओं के व्यापार का व्यवसाय शुरू किया है। जेबीएल और बेवको जुबिलेंट भारतीय कंपनी समूह जुबिलेंट से जुड़ी है। यह समूह भारत में फार्मास्यूटिकल्स, अनुबंध अनुसंधान और विकास सेवाओं, मालिकाना नवीन दवाओं, जीवन विज्ञान सामग्री, कृषि उत्पादों आदि के कारोबार करता है।

एचसीसीएच अटलांटा के कोका कोला कंपनी समूह की भारत में पंजीकृत होल्डिंग कंपनी है और यहां कारोबार के लिए सहायक कंपनी एचसीसीबी चलाती है।

 

Next Post

सकल हिंदू समाज लव जिहाद के विरोध में आज करेगा प्रदर्शन

Fri May 2 , 2025
भोपाल।सकल हिंदू समाज शहर भर में आज शुक्रवार को प्रदर्शन करेगा. लव जिहाद के विरोध में भोपाल के 25 प्रमुख चौराहों पर शाम 5 से सनातन समाज के लोग अपनी आवाज बुलंद करेंगे.प्रदर्शनों को अलग-अलग वक्ता संबोधित करेंगे. हिंदु समाज ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिती होने […]

You May Like