पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में तीन पुलिसकर्मी मारे गए

इस्लामाबाद 01 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों और पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के बीच बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बन्नू जिले के चश्मा इलाके में गोलीबारी हुई जब सीटीडी बलों ने आतंकवादियों को निशाना बनाकर अभियान चलाया।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सीटीडी के तीन कर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए या घायल हो गए लेकिन उनके साथी घटनास्थल से भागते समय उनको अपने साथ ले गए।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और हथगोले बरामद किए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और भाग रहे संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

बंगलादेश में इस्लामी दलों ने महिला मामलों के सुधार आयोग को समाप्त करने की मांग की

Thu May 1 , 2025
ढाका, 01 मई (वार्ता) बंगलादेश में इस्लामी दलों के गठबंधन ने महिला मामलों के सुधार आयोग को समाप्त करने की मांग की है, जिससे देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर नयी चिंताएं पैदा हो गई हैं। ‘ बिजनेस स्टैंडर्ड बीडी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जातिया ओलमा मशायेख अम्मा’ के […]

You May Like