गढाकोटा में तीन हज़ार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे

सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का माध्यम है। इस विवाह में सिर्फ वर-वधु का विवाह नहीं बल्कि दो परिवारों और कुटुम्बों का मिलन भी होता है। डॉक्टर यादव आज गुरुवार को सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के गढाकोटा मे आयोजित 23 वे पुण्य विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसकी बेटी का, उन्होंने जितने अच्छे से लालन-पालन किया उससे अच्छा लालन-पालन और प्यार उसे ससुराल में मिलेगा। इस उम्मीद के साथ ही बेटी के माता-पिता उसे आपको सौंपते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अपनी बहू को बेटी के समान ही प्यार और सम्मान देगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह के साथ पुनर्विवाह भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणियों का पुनर्विवाह एक अच्छी पहल है। यह पवित्र कार्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा कि वे कल्याणियों के पुनर्विवाह में उनका सहयोग करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणियों के पुनर्विवाह, निःशक्तजन के विवाह और सामाजिक समरसता स्थापित करने, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के सहयोग से 23 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम पवित्र वेद मंत्रों की गूंज के साथ लगभग 3 हजार 2 सौ 19 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। परिणय सूत्र में बंधे सभी नवदंपत्तियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मंत्री लखन पटैल, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र श्रीमती लता वानखेडे, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुशमरिया, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, किशोरदास महाराज, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने नवदाम्पत्य जीवन के शुभारंभ पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

Next Post

जूते चुराने की रस्म में विवाद के बाद मारपीट 

Thu May 1 , 2025
इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के जूते चुराने की रस्म पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया. फरियादी अभिषेक सोलंकी निवासी मालवीय नगर, महू की शिकायत पर पुलिस ने रामप्रसाद डाबी, रोहित और मुकेश, सभी निवासी ग्राम सांतेर, के खिलाफ मारपीट […]

You May Like