अब 15 मई तक होंगे तुअर के पंजीयन

जबलपुर: राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के मद्देनजर समर्थन मूल्य पर तुअर विक्रय करने के लिये पंजीयन कराने की अवधि पंद्रह दिन और बढ़ा दी गई है। समर्थन मूल्य पर तुअर का विक्रय करने किसान अब 15 मई तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसके पहले शासन द्वारा तुअर उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की अवधि 20 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई थी।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ एस के निगम ने समर्थन मूल्य पर तुअर के विक्रय हेतु जिले में तुअर की फसल लेने वाले किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें उनकी उपज की अच्छी कीमत प्राप्त हो सके। डॉ निगम ने बताया कि राज्य शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 में तुअर का समर्थन मूल्य 7 हजार 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि जिले की मंडियों में तुअर का अधिकतम मूल्य 6 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल प्राप्त हो रहा है।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के मुताबिक समर्थन मूल्य पर तुअर के विक्रय करने के इच्छुक किसानों का पंजीयन करने जिले में पाँच केंद्र स्थापित किये गये हैं।

Next Post

प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाला फरार, ₹30,000 का इनाम

Wed Apr 30 , 2025
सतना: जिले के कोठी थाने के बैरक में घुसकर प्रधान आरक्षक के सीने में गोली मारने वाले आरोपी की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रु का ईनाम घोषित कर दिया गया. आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की 12 टीमें उतारी गई हैं. वहीं गोली लगने से […]

You May Like