
उज्जैन। नगर निगम ने अवैध निर्माण अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिए हैं। रविवार को नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मकोडिया आम नाके से लेकर खाक चौक तक संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी पोकलेन ट्रैक्टर ट्राली सहित नगर निगम के संसाधन लगाए गए ,और दर्जनभर रिमूवल गैंग के कर्मचारियों द्वारा अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। अवैध निर्माण अतिक्रमण लगभग 40 से अधिक की संख्या में हटाए गए। जिसमें स्ट्रक्चर, गोडाउन, कार वाशिंग सेंटर, कार गैरेज को हटाया गया।
मकोडिय़ा आम नाके से खाक चौक तक
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया गया कि मकोडिय़ा आम नाके से खाक चौक तक की शासकीय भूमि जो की सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत आती है। उक्त भूमि पर लगभग 40 से अधिक अवैध अतिक्रमण किए गए थे जिन्हें पूर्व में नोटिस दिए जाकर हटाए जाने हेतु सूचित किया गया था। जिसके तारतम्य में रविवार को नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।
