सागर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सागर पहुंचकर बड़तूमा में निर्माणाधीन संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर और कला संग्रहालय का अवलोकन किया।
डॉ यादव ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका वंदन किया। साथ ही संपूर्ण मंदिर परिसर एवं संग्रहालय को प्रदर्शित करते हुए मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आत्मिक शांति और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के उपदेश और शिक्षा समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं। संत रविदास मंदिर और संग्रहालय की एक और विशेषता है कि इसे ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां जापान की मियावॉकी पद्धति से करीब 25 हजार स्क्वायर फीट में 75 हजार प्लांटेशन का कार्य किया जाएगा। इससे परिसर ग्रीन परिसर के रूप में विकसित होगा और यहां की आवो-हवा भी शुद्ध मिलेगी।
Next Post
ओडिशा सरकार ने 22 नए एनएसी की घोषणा की
Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भुवनेश्वर, 13 मार्च (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को यहां 22 नयी अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) और भंजनगर एनएसी को नगर पालिका को अपग्रेड करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया […]

You May Like
-
4 months ago
राशिफल-पंचांग : 04 जनवरी 2025
-
6 months ago
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
-
11 months ago
लेमा गार्डन के 20 मकानों पर अब भी दबंगों का कब्जा