अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम किया सील


इंदौर: जनसुनवाई में आयी शिकायत पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन के अमले द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित एक क्लीनिक को सील किया गया है.जनसुनवाई में आज कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष शिकायत प्राप्त हुई थी कि भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित पटेल नर्सिंग होम का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है.

इसमें अनाधिकृत चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जो कि मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है. कलेक्टर आशीष सिंह ने इस शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेकर उक्त नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार शिव शंकर जारोलिया को तुरंत भेजा. नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई जिला प्रशासन के अमले के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की गई.

Next Post

फर्जी कालेजों को मान्यता देने वाले निरीक्षक व अधिकारी निलंबित हों 

Wed Apr 23 , 2025
भोपाल। एनएसओ छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल भोपाल में ज्ञापन दिया था. जिसमें फर्जी कालेजों को मान्यता देकर स्टूडेंट्स का भविष्य बर्बाद करने वाले निरीक्षकों व अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गई है. इसके साथ इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही […]

You May Like