फर्जी कालेजों को मान्यता देने वाले निरीक्षक व अधिकारी निलंबित हों 

भोपाल। एनएसओ छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल भोपाल में ज्ञापन दिया था. जिसमें फर्जी कालेजों को मान्यता देकर स्टूडेंट्स का भविष्य बर्बाद करने वाले निरीक्षकों व अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गई है. इसके साथ इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही जीएनएम और एएनएम के छात्रों की मांगों को लेकर रजिस्टर को जानकारी दी. एनएसओ छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने इस पर जानकारी दी. उनका कहना है कि मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. जिसने अभी तक छात्रों का न तो रिजल्ट घोषित किया और न ही परीक्षा करवा रही है. उन्होंने कहा कि 2022- 23 के छात्रों की भी परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही करवाई जाए. तारीख बढ़ने से छात्रों को काफी समस्याओं का सामना उठाना पड़ता है. कुशवाहा ने कहा कि जीएनएम के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों की अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है जबकि, उनकी परीक्षाएं फरवरी माह में हो गई थी. फरवरी से अभी तक उनका रिजल्ट घोषित नहीं हुआ. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि छात्रों का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करवाया जाए. कुशवाहा ने कहा कि रजिस्टार द्वारा 20 दिन का पूर्ण आश्वाशन दिया गया है कि 20 दिन तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा.

Next Post

जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

Wed Apr 23 , 2025
इंदौर: जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त रुख अपनाया. श्री सिंह द्वारा आज आयोजित जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य को निलंबित करने के निर्देश दिए गए.उल्लेखनीय है कि सोमवार को सम्पन्न हुई अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर […]

You May Like