अदालत परिसर में न्याय की लड़ाई के बीच पत्थरबाजी, कई घायल

खंडवा। यह नजारा किसी ‘हिंगोट’ युद्ध का नहीं! खंडवा के अदालत परिसर का है। जहां न्याय की लड़ाई लड़ी जाती है। सोमवार दोपहर अदालत में तलाक का मामला आया। दंपति भी दलीलें देने वकीलों के साथ पहुंची। बाहर इस दंपति के परिजनों में कहा सुनी हो गई।

वकील जहां बैठते हैं, वहां अचानक हलचल मची। वकील भी सुरक्षित स्थान के लिए भाग खड़े हुए। परिजनों ने आपस में पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ लोग खूनम-खून हो गए। इसमें महिलाएं अधिक थीं। इनका गुस्सा 42.5 डिग्री तापमान में सातवें आसमान पर था। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में तलाक के अलावा दूसरे ही मामले की फिर नई एफआईआर के लिए मशक्कत कर रहे हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें एमएलसी के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

लोकतंत्र को मजबूती देने अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता: शर्मा

Mon May 6 , 2024
भोपाल, 06 मई  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से आव्हान करते हुए आज कहा कि सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं। प्रदेश के मतदाता कल होने वाले मतदान में अधिक […]

You May Like