
सतना।ज्योतिष पीठ, बदरिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद महाराज ने कहा कि भारत की राजनीति भारतीय संस्कृति से विमुख हो रही है..जब-जब भारत की राजनीति भारतीय संस्कृति से विमुख हुई साधु संत और धर्माचार्य ने सामने आकर राजनीति को परिष्कृत किया है।
अपने दो दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करने के बाद सोमवार को दोपहर में मास्टर प्लान स्थिति पूर्व सी एस पी बीड़ी पांडेय के निवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए । उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गौ-संसद, वक्फ बिल, प्रदूषण मुक्त गंगा, हिंदू राष्ट्र जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय रखी.अपने तल्ख तेवर के लिए लोकप्रिय शंकराचार्य जी ने कहा कि हमें राजनीति नहीं करनी है हमें भारतीय राजनीति को परिष्कृत करना है…भारत की राजनीति भारतीय संस्कृति से विमुख हो रही है..जब-जब भारत की राजनीति भारतीय संस्कृति से विमुख हुई है साधु संत और धर्माचार्य सामने आकर राजनीति को परिष्कृत किया है..उन्होंने बताया कि हम पूरे देश में गौ-संसद का निर्माण कर रहे हैं, भारत में गौ माता सुरक्षित नहीं है, हम जिन्हें वोट दे रहे हैं वही जनप्रतिनिधि और सरकारे गाय को कटवा रही है, हमने हर पार्टी के ऑफिस जाकर गौ रक्षा के लिए जवाब मांगा लेकिन जवाब नहीं मिला, सत्ताधारी वर्तमान पार्टी ने तो बैरिकेट लगाकर हमें ऑफिस तक में आने नहीं दिया, अब वक्त आ गया है कि हम उन्हीं को वोट दें जो नेता और सरकार हमारी गौ माता को सुरक्षित रख सके, गौ संसद हमारा होगा, गौ विधायक हमारा होगा, गौ मेयर और गौ पार्षद के अलावा हर वह जनप्रतिनिधि जो चुनकर आएगा वह हमारा होगा, जो सदन में जाकर गौ माता की रक्षा के लिए न सिर्फ आवाज उठाएगा बल्कि गौ हत्या के खिलाफ कानून को कड़ाई से पालन भी कराएगा.शंकराचार्य जी ने बताया कि पवित्र नदी मां गंगा को बांधा जा रहा है हमारे पूर्वजों ने कभी गंगा का रास्ता नहीं रोका अब हो रहा है, भारतीय संस्कृति की विरुद्ध समलैंगिकता अपराधी था लेकिन अब अपराध नहीं है, यहां तक की पत्नी भी पर पुरुष के साथ जाती है तो अपराध नहीं माना जा रहा है, भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र हो रहा है, वर्तमान में भी हिंदू बहुमत में है, लेकिन संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के नाम पर सत्ताधारी सरकार हिन्दुओं के साथ छलावा कर रही है, हिन्दू राष्ट्र घोषित करना सरकार का जुमला है, मुसलमानो से राय मशवारा करके पास किया गया वक्फ बिल से अभी तक कोई भी वक्फ संपति न सरकारी हुई है और न ही हिंदुओं के पास आई है, अभी तक तो ऐसा नहीं हो सका है, सारे देश की और पत्रकारों की नजर इस ओर है, वक्फ बिल मुसलमानों के लिए सौगातें मोदी है, हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा तभी देश हिन्दू राष्ट्र बनेगा और देश से गौ हत्या बंद होगी ।
