मुरैना पहुंचे कृषि मंत्री संजय हत्याकांड के पीड़ितों से मिले, मृतक के परिजनों को 1 लाख देंगे

मुरैना: प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना मुरैना के हिंगोना खुर्द पहुंचे। वह संजय पिप्पल हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने 1 लाख रुपए व घायल के परिवार को 50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।

दुख की घड़ी में उनके साथ होने की बात कही।ग्राम पंचायत हिंगोना खुर्द में हाल ही में हुए दुखद हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है। उन्होंने मृतक संजय जाटव के निवास पर जाकर परिवार के सदस्यों से भेंट की। अंबेडकर जयंती पर डीजे बजाने को लेकर गुर्जर समाज के एक परिवार ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान संजय पिप्पल के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ था।

Next Post

भिंड में चाचा ने की भतीजे की हत्या

Mon Apr 21 , 2025
भिंड: शिवाजी नगर में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद चाचा कोतवाली थाने पहुंचा। यहां उसने भतीजे की हत्या की बात कुबूल की । ये बात सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना देहात थाना क्षेत्र की थी। मौके पर देहात पुलिस को बुलाया गया। इसके […]

You May Like

मनोरंजन