
इंदौर
के टिंकू ठक्कर पर मामला दर्ज
खंडवा। भाजयुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल के घर पेठिया मछौंडी में विवाह समारोह के दौरान चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में तीन दिन चली जांच के बाद इंदौर के टिंकू ठक्कर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 02 बजे फाजिल पटेल निवासी पेठिया मछौड़ी रैयत थाना जावर के घर पर शादी के संगीत कार्यक्रम में गोली चली थी। यहां मेहमान के रूप मे आए टिंकू उर्फ गिरीश ठक्कर पिता अमर सिंह निवासी इन्दौर के द्वारा लाइसेंसी पिस्टल को उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक लोड व अनलॉक कर कमर में लटकाकर नाचते समय गोली चली थी। साथ में नाच रहे फिरोज खान पिता मोहम्मद याकूब निवासी मदनी के दाहिने पैर में गोली लगी थी। घायल को खंडवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल सिंह चौहान व थाना प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद वर्मा द्वारा की गई। जांच में एमएलसी रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण एवं मजरूह तथा गवाहों के कथन के पश्चात आरोपी टिंकू उर्फ गिरीश ठक्कर के विरुद्ध लाइसेंसी पिस्टल को उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक रखने एवं उससे गोली चलने के कारण फिरोज खान घायल हुआ। उसका जीवन संकट मे पड जाने का अपराध घटित होना पाया गया। धारा 125 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
