महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अवैध शराब जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोल्हापुर (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य आबकारी विभाग (एसईडी) कोल्हापुर डिवीजन के अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के करवीर तहसील के आदुर गांव में एक ट्रक से 43.20 लाख रुपये की भारतीय निर्मित विदेशी शराब जब्त कर इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया। शराब पड़ोसी राज्य गोवा से अवैध रूप से महाराष्ट्र में लायी जा रही थी।

एसईडी के उड़न दस्ते ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आदुर गांव में जाल बिछाया और संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान टीम को मध्य प्रदेश में निर्मित 43.20 लाख रुपये मूल्य की कुल 750 पेटी आईएमएफएल मिलीं, जिन्हें ट्रक के साथ जब्त कर लिया गया। जिससे जब्त की गई शराब की कुल कीमत 56.30 लाख रुपये है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सैदभाई दाउद खलीफा और विक्रम मानसिंह बारिया (दोनों गुजरात) के रूप में हुई है।

 

Next Post

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में ड्रोन उड़ाने पर राजस्थान का यूट्यूबर हिरासत में

Wed Apr 16 , 2025
तिरुमाला (वार्ता) आंध्रप्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) सतर्कता दल ने मंगलवार शाम को तिरुमाला के हरिनाम संकीर्तन मंडपम में ड्रोन उड़ाने पर राजस्थान के एक यूट्यूबर को हिरासत में लिया। यूट्यूबर की पहचान अंशुमान तरेजा के रूप में हुई है। सतर्कता दल ने ड्रोन को जब्त कर तिरुमाला पुलिस […]

You May Like