
मुरैना। मुरैना में गोलीबारी में जाटव समाज के युवक की मौत के बाद जमा दलित समाज के सैकड़ों लोग गुर्जर समाज से ताल्लुक रखने वाले आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि, प्रशासन के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बिना जांच के मकान तोड़ने में असमर्थता जता रहे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों गिर्राज गुर्जर पुत्र जगमन गुर्जर, धर्मवीर पुत्र पंजाब गुर्जर, महेंद्र पुत्र बद्री गुर्जर, भोलू पुत्र भूरा गुर्जर, छिंगा पुत्र पतिया गुर्जर, श्यामू पुत्र पंजाब गुर्जर, तहसीला पुत्र बद्री गुर्जर, दीवान पुत्र रामदयाल गुर्जर, बाबी पुत्र महेंद्र गुर्जर, गब्बर पुत्र रामदयाल गुर्जर के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार, बसपा नेता कुलदीप सिकरवार, बसपा नेता विद्याराम कौशल सहित अन्य नेता मौजूद हैं।
