दो ट्रकों की टक्कर, केबिन में फसां चालक

मंडला: जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा चालक सुरक्षित है। घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है।

टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि एक ट्रक जबलपुर की तरफ से आ रहा था। दूसरा ट्रक रायपुर की ओर से आ रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फंसे हुए ड्राइवर को निकालने का काम जारी है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। इससे जबलपुर-रायपुर रूट पर यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस यातायात को सुचारू करने में जुटी है।

Next Post

गेहूं की कटाई कर लौट रहे श्रमिकों को पिकअप ने मारी टक्कर, चार घायल

Sun Apr 13 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना दरगाह हजरत जिंदा शाह वली मजार के सामने दमोह तरफ से आ रही पिकअप ने गेहूं की कटाई कर लौट रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी, हादसे में चार घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।‌पुलिस के मुताबिक मोतीलाल काछी 25 वर्ष […]

You May Like